dussehra 2018: RCB ने ऐसे दी दशहरे की बधाई, शेयर किया 'बैटल ऑफ लंका' का स्कोरकार्ड
पूरे देश में शुक्रवार को दशहरे की धूम देखने को मिलेगी। दशहरे के खास मौके पर क्रिकेट जगत से भी तमाम शुभकामनाएं आ रही हैं। इस बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सबसे अलग अंदाज में दशहरे की बधाई दी है। आरसीबी ने एक स्कोरकार्ड शेयर किया है।
इसका टाइटल है 'बैटल ऑफ लंका' इसमें बल्लेबाजों की जगह रावण के 10 नाम लिखे गए हैं और आउट करने में सब जगह भगवान राम का नाम है। इस स्कोरकार्ड को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'त्योहारों के इस मौसम में हम सिर्फ बुराई से लड़ेंगे नहीं बल्कि उसे बोल्ड आउट भी करेंगे।' इस स्कोरकार्ड की फैन्स ने भी काफी तारीफ की है।
आप भी देखिए दशहरे पर आरसीबी ने कैसे दी बधाई...
Comments
Post a Comment